साहू समाज महाराजगंज की बैठक संपन्न ,समाजिक कार्यों हेतु लोगों ने दिया चंदा
महाराजगंज जनपद में साहू समाज की एक बैठक आहूत की गई जिसमें सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्रोफेसर डॉ सी पी गुप्ता और गौरी शंकर गुप्ता मुख्य अतिथि थे ।
बैठक की अध्यक्षता राम दास गुप्ता ( सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ) ने की । महाराजगंज जनपद में अनिल गुप्ता एक ऐसा नाम है जो वैश्य समाज के लोगों की समस्याओं के लिए हमेशा खड़ा रहता है । अनिल गुप्ता के प्रयासों से साहू वैश्य समाज की एक बैठक महाराजगंज में आहूत की गई । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि डॉ सी पी गुप्ता और गौरी शंकर गुप्ता ने एक स्वर में वैश्य समाज को एक होने की अपील की और आश्वासन दिया कि हर जरूरतमंद की सहायता के लिए और उसके हक की लड़ाई के लिए हम लोग सदैव तत्पर रहेंगे ।
संगठन को आगे बढ़ाने के लिए धन की आवश्यकता होती है, इस बात को समझते हुए गौरी शंकर गुप्ता ने 51000 ,राम दास गुप्ता (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) ने 21000 और डॉक्टर सीपी गुप्ता ने 5100 का चंदा अनिल गुप्ता के माध्यम से साहू समाज को दिया और आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया ।
बैठक का संचालन उद्धवराज गुप्ता ने किया । बैठक में महाराजगंज के अलावा गोरखपुर कुशीनगर आदि जगहों से भी लोग आए थे जिसमें छेदीलाल गुप्ता ,रवि कुमार गुप्ता ,राम शरण गुप्ता, खुशहाल गुप्ता ,अनिल गुप्ता, ब्रह्मानंद का गोविंद गुप्ता वशिष्ट गुप्ता, बीएन गुप्ता, उमेश गुप्ता आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने विचार रखे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें