सामुदायिक शौचालयों के निर्माण हेतु 5,06,10,000 की धनराशि ग्राम पंचायतों को निर्गत :सीडीओ
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत परफारमेंस इंसेंटिव ग्रांट फंड से ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण के निमित्त कुल 241 ग्राम पंचायतों में प्रति सामुदायिक शौचालय 2,10,000.00 के हिसाब से 5,06,10,000.00 की धनराशि ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि 06 में बैंक एडवाइस के माध्यम से अंतरित कर दी गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर व्यय किया जाना है। इसमें 4 सीटर वाले शौचालय तथा 6 सीटर वाले सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में सदुपयोग किया जाएगा अवशेष धनराशि केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से तथा मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूर की राशि का भुगतान मनरेगा योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
उक्त के अलावा अन्य छोटी ग्राम पंचायतों में जहां धनराशि उपलब्ध नहीं है उन ग्राम पंचायतों में भी 2,10,000 प्रति सामुदायिक शौचालय के हिसाब से ग्राम पंचायतों को शासन स्तर से धनराशि मिलने के उपरांत शीघ्र ही प्रेषित की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें