सांसद रविकिशन को अफसरों पर आया गुस्‍सा, बोले-'ये सब नहीं चलेगा'

सांसद और फिल्‍म स्‍टॉर रविकिशन शनिवार को गोरखपुर में कुछ अफसरों पर जमकर भड़के। रविकिशन ने अफसरों से यहां तक कह दिया कि-'ये सब नहीं चलेगा।'


सांसद, गोरखपुर के शहर के सिंघड़िया से तुर्रा नाले तक हो रहे निर्माण में लेटलतीफी से नाराज थे। उन्‍होंने कहा कि उनसे बताया गया था कि यहां बड़ी तेजी से काम हो रहा है लेकिन यहां तो कोई काम ही नहीं हो रहा है। जनता परेशान हो रही है और अधिकारी सिर्फ बातें बना रहे हैं। ऐसे नहीं चलेगा। यहां दिन-रात काम करना होगा। जल्‍द से जल्‍द काम  पूरा करना होगा।


शनिवार को सांसद तुर्रा नाले के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने उन्‍हें देरी की एक वजह यह बताई कि नाले का करीब डेढ़ किलोमीटर  क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आता है। इस पर रविकिशन ने डीएफओ से भी बात की।


बतौर सांसद डीएफओ ने उन्हें आश्वस्त किया है कि नाले के बनने में कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसके बाद सांसद ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी संपर्क किया। उनसे भी नाले के निर्माण में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई। सांसद ने कहा कि नाले के निर्माण में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


सांसद ने डीएफओ को लिखा पत्र 
सांसद ने डीएफओ को पत्र लिखकर तुर्रा नाले को बनाने में पूरा सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्‍होंने लिखा है कि वन विभाग नाले से सम्‍बन्धित औपचारिकताएं जल्‍द से जल्‍द पूरा करे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास