सदर सांसद रवि किशन पहुंचे एनेक्सी भवन बाढ़ की समीक्षा बैठक करने आए मंत्रियों से की चर्चा

गोरखपुर, गोरखपुर के एनेक्सी भवन में आज बाढ़ की समीक्षा बैठक करने मंत्रियों का एक समूह आया था I जिसमें आज मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा राज्यमंत्री, जल शक्ति विभाग द्वारा बाढ़ के दृष्टिगत किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य तथा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा और चर्चा की गई I  गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन भी एनेक्सी भवन पहुंचे और उन्होंने समीक्षा करने आए मंत्रियों  से गोरखपुर के बाढ़ के हालात के बारे में चर्चा की उन्होंने कहा कि गोरखपुर की सिमरा गांव की स्थिती भयावह है पूरा गांव पानी के चारों तरफ से घिरा हुआ है I  वहां समुचित नाव की व्यवस्था महिलाओं के लिए मोबाइल टॉयलेट और पानी से गिरे हुए मकानों को मरम्मत की अति आवश्यकता है I अतः आप सभी मंत्री गणों से अनुरोध है कि इस पर विचार करें और जल्द से जल्द सहायता देने की कृपा करें जिससे गोरखपुर की देव तुल्य जनता को राहत मिल सके I सांसद रवि किशन ने उनसे कहा कि मैं खुद उन क्षेत्रों में गया था और वहां पर राहत सामग्री भी वितरित किया और उनकी स्थिति देखकर मुझे अत्यंत दुख हुआ इसी को देखते हुए मैंने आपको स्थिति के बारे में अवगत कराने का निर्णय लिया अतः आप लोगों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द इस भयावह स्थिति से गांव वालों को निजात दिलाएं I
सांसद रवि किशन ने मंत्रियों से कहा कि मैं 2 दिन पहले सिमरा गांव गया था I वहां के लोगों से जब मैंने जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो भी सुविधाएं मिली चाहिए वह पूर्ण रुप से मिल रही है I उन लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद ज्ञापित किया परंतु मुझे अभी कुछ न कुछ कहीं कमियां नजर आ रही हैं I इसी के मद्देनजर मैं आपसे बात कर रहा हूं कृपया वहां जो भी थोड़ी कमियां हैं उसे भी दुरुस्त कराया जाए I


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास