संतकबीरनगर में 23 और मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 1660
संतकबीरनगर, 20 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में गुरूवार को आई टेस्ट रिपोर्ट में 23 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1660 हो गई है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी डाॅ0 मोहन झा ने यहां बताया कि आज मिली टेस्ट रिपोर्ट में 23 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें खलीलाबाद ब्लाक के सर्वाधिक 10 लोग संक्रमित मिले हैं। बघौली ब्लॉक के दो, मेंहदावल ब्लॉक के दो, पौली ब्लॉक में एक, हैंसर ब्लॉक में पांच, सांथा ब्लॉक के एक तथा दो अन्य जो गैर जिलों के शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल संक्रमित 1660 लोगों में 237 मरीज एक्टिव हैं। 17 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 1406 हास्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं जिनमें आज डिस्चार्ज 19 लोग भी शामिल हैं। 11 मरीजों के होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है। आज की रिपोर्ट में 694 निगेटिव पाए गए हैं। 2792 सैंपल की रिपोर्ट आरएमआरसी गोरखपुर में लंबित है।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें