संतकबीरनगर में अधिवक्ता व स्वास्थ्य कर्मी समेत मिले 22 पाॅजिटिव
संतकबीरनगर 24 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में एक अधिवक्ता और तीन स्वास्थ्य कर्मी समेत 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 1784 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 18 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
नोडल अधिकारी डॉक्टर मोहन झा ने यहां कहा कि सोमवार को 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एआरटीओ कार्यालय के एक अधिवक्ता और तीन स्वास्थ्य कर्मी हैं। इसके साथ ही खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में चार, पौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में तीन, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में पांच और नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में आठ लोग पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अब तक 1784 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 18 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 254 लोग एक्टिव हैं। 1512 लोग ठीक हो चुके है जिनमें आज डिस्चार्ज हुए 17 लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज 1115 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 2458 लोगों की रिपोर्ट लंबित है ।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें