सपा अघ्यक्ष ने योगी सरकर को कठघरे में खड़ा किया

लखनऊ 16 अगस्त ( वार्ता ) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात और फिर उसकी निर्मम हत्या पर योगी आदित्यनाथ की सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

श्री यादव ने आज ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है। भाजपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों का उत्पीड़न चरम पर है।

उन्होंने सवाल उठाया कि दुष्कर्म, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बनी है ।

पिछले शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के ईसानगर इलाके में बारह साल की बच्ची शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था जिसकी दुष्कर्म के बाद आंख निकाल ली गई थी तथा पूरे चेहरे को बुरी तरह से विभत्स कर दिया गया था ।

विनोद


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास