सर्वाजनिक स्थानों पर ताजिया ,व ,मूर्ति बैठाने तथा जुलूस पर रोक

खजनी थाना अंतर्गत उनवल चौकी प्रांगण में क्षेत्राधिकारी खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में उनवल चौकी क्षेत्र व महुआडाबर  चौकी क्षेत्र के तजियादारो औऱ गणेश प्रतिमा बैठाने वालो तथा बनाने वालों की बैठक की गई तथा जिसमे पीस कमेटी के लोग भी बैठक मे उपस्थित लोगो से क्षेत्राधिकारी खजनी व ईन्सपेक्टर खजनी ने स्पष्ट  कहा कि  मोहर्रम तथा गणेश चतुर्दशी के पर्ब पर  जितने तजियादारो औऱ गणेश प्रतिमा बैठाने वाले है कोरोना महामारी को देखते हुये ताजिया और मूर्ति बैठाने व जुलूस पर शासन की गाईड लाईन के अनुसार रोक रहेगी।
क्षेत्राधिकारी खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कोरोना महामारी को देखते हुए सार्बजनिक स्तर पर किसी भी दशा में न कोई मूर्ति ,ताज़िया, जुलूस इत्यादि का आयोजन नही किया जायेगा गाईड लाईन का पालन न करने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी  अगर आप लोगो को कोई समस्या हो तो उसे अवगत कराएं।इस समय बङते हुए कोरोना महामारी को देखते हुये सबको सोसल डिस्टेसिग का पालन करना होगा।
इंस्पेक्टर खजनी नीरज रॉय ने बताया की किसी भी सूरत में  सर्वाजनिक जगह पर कोई मूर्ति ,ताज़िया, जुलूस इत्यादि का आयोजन नही किया जाएगा । अगर ऐसा कोई करता है उसके विरुद्ध कारवाही किया जायेगा।
ऊक्त पीस कमेटी की बैठक में चौकी इंचार्ज उनवल प्रवीण कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज महुआडाबर उदय भान सिंह,जलालुद्दीन खान(एडोकेट), तैयब अहमद,तबारक अली,सुभष चन्द्र गुप्ता, जुनैद अहमद,गुड्डू अहमद,रमेश मौर्य, कादिर खान,नुरुल हसन,समीर अली, कपिल देव,प्रदीप मौर्य, रजाक, मोहम्द हुसैन, कसिंम अली इत्यादि लोग मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास