शहीद स्मारक परिसर से लेकर दलित बस्ती में जल-जमाव , जनता त्रस्त


चौरीचौरा,



चौरीचौरा के शहीद स्मारक परिसर से लेकर उसके सटे मोहल्लों में बरसात का पानी जमा हुआ है । कितने घरों में तो इस कदर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है कि लोग रात को दूसरे जगह शरण लेने के लिए निकल जा रहे हैं । लोगों का कहना है कि जल निकासी की कोई इंतजाम नहीं होने की वजह से पोखरियां बरसात में उफना जा रही है जिस कारण यह समस्या बार-बार खड़ी हो रही है । बरसात का पानी इस कदर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न कर दी है कि शहीद स्मारक परिसर पूरी तरह से जल जमाव की चपेट में आ गया है ।  रेलवे का जो लम्बा चौड़ा गड्ढा है वह पूरी तरह से भर गया है,उसका पानी निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है जिस कारण वह गड्ढा उफना कर शहीद स्मारक वाली सड़क पर होते हुए आसपास के मोहल्ले में घुस जा रहा है साथ ही गंगा प्रसाद स्मारक इंटर कालेज के सामने वाला भी पोखरा उफना गया है इसका भी पानी स्कूल परिसर से लेकर बगल के मोहल्ले में घुसा हुआ है जिस कारण तमाम घर जल-जमाव से प्रभावित हैं । शहीद स्मारक के बगल में स्थित दलित बस्ती में तो जल जमाव की वजह से अधिकांश परिवार परेशान है । लोगों के घरों में बरसात का पानी जमा हुआ है । कितने लोग तो घर में जल जमाव की वजह से कहीं दूसरे जगह शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं । इस दलित बस्ती के ही योगेश कुमार भारती के घर में जल जमाव हो गया है । भोजन बनाने से लेकर कहाँ सोना है इसकी समस्या खड़ी हो गई है । यह परिवार जल जमाव के चलते बगल के गंगा प्रसाद स्मारक इंटर कालेज में शरण लेकर किसी तरह से दिन काट रहा है । दिन में ईंट बिछा कर किसी तरह खाना बना पा रहा है । इसी तरह से वार्ड नम्बर चार नगर पंचायत मुण्डेरा बाज़ार के लोग भी जल जमाव की वजह से परेशान है । वही पर वार्ड नम्बर दो में भी जल जमाव उत्पन्न हो गया है । विद्युत उपकेन्द्र चौरी चौरा में भी जल जमाव हो गया है जिस कारण पावर सप्लाई प्रभावित हो रही है । लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग के लोग पम्प सेट लगवा कर जल निकासी करवा रहे हैं लेकिन जितना देर जल निकासी हो रही है ,उतने समय तक पावर सप्लाई प्रभावित हो रही है जिस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है । जल जमाव से परेशान लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के बगल में जो गड्ढा है तथा गंगा प्रसाद स्मारक इंटर कालेज के सामने स्थित पूरातन काल के पोखरे का पानी निकासी के लिए जब तक कोई इंतजाम नहीं होगा,तब तक हर बरसात में जल जमाव का सामना लोगों को करना पडेगा । वही पर व्यापारी नेता भुवन पति निराला ने जनता की इस दुर्गति देख कर आक्रोश जताया कि हमने शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर इस समस्या से बार-बार अवगत कराया लेकिन उसकी कोई सुनवाई अभी तक नहीं की गई जिसका नतीजा लोगों के सामने है । उन्होंने बताया कि जल निकासी के लिए एक नाला का भी निर्माण कराया गया लेकिन आधा-अधूरा बनने की वजह से वह भी बेकार साबित हुआ ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास