शिव प्रताप शुक्ला ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

गोरखपुर, राज्यसभा सांसद, राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। 
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ पर देशवासियों के प्रति हृदय से बधाई देते हुए कहा है कि 200 वर्षों तक इस देश पर शासन करने वाले अंग्रेजों को इस देश से निकालने के लिए भारत मां के लाखों सपूत शहीद हो गए , तब जाकर इस देश से अंग्रेज भागे और14 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि भारत और भारत वासियों कोआजादी मिली। उन्होंने कहा कि गरम दल के नौजवानों में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ,सरदार भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान, रोशन लाहिरी जैसे तमाम भारत मां के लाल ने अपने प्राणों की आहुति दी। 
उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता संग्राम के लिए संघर्ष करने वाले युवाओं से सीख लेनी चाहिए। उनके बताए हुए मार्गों पर चलकर ही हम भारत को अखंड बना वसकते हैं। अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर प्रत्येक भारतवासी को इस का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय कोविड-19 कोरोनावायरस वैश्विक महामारीका प्रकोप फैला हुआ है । प्रत्येक देशवासी इससे बचते हुए राष्ट्रीय पर्व मनाएं। 
कोविड-19 से बचने के लिए सरकार ने जो दिशा निर्देश जारी किया है उसका शत-प्रतिशत पालन करते हुए इस भयावह बीमारी से बचे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास