श्री राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर राष्ट्रीय जन मंच, वाराणसी ने बांटी मिठाईयां 

 दिनांक 5 अगस्त 2020 भारत की ऐसी ऐतिहासिक तारीख बन गई है ,जब बरसों से विवादित पड़े राम जन्मभूमि के विवाद को सुलझा का प्रभु श्री राम के मंदिर की नींव भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र दामोदर मोदी जी द्वारा रखी गई ।
कोविड-19 वायरस के चलते फैली महामारी की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यद्यपि पूरे हिंदुस्तान से लोग अयोध्या ना पहुंच सके मगर प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्य की खुशी हर जगह मनाई गई । इसी क्रम में राष्ट्रीय जनमंच वाराणसी के द्वारा भेलपुर हनुमान मंदिर पर राष्ट्रीय जन मंच के काशी प्रांत उपाध्यक्ष चिन्मय चटर्जी के नेतृत्व में भी पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से दयाशंकर सिंह अमित सोनी संतोष सेठ संतोष श्रीवास्तव ,चन्द्र बाल मिश्रा ,अशोक मिश्रा ,राजेश वर्मा, धनंजय कुमार आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास