सोने-चाँदी की चमक पड़ी फीकी

मुंबई 14 अगस्त (वार्ता) वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में जारी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर दिखने लगा है जहाँ सोना और चाँदी दोनों में गिरावट का रुख बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर आज 0.27 प्रतिशत गिरकर 1,947.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अमेरिकी सोना वायदा 0.92 फीसदी फिसलकर 1,938.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर भी 3.58 फीसदी लुढ़ककर 26.57 डॉलर प्रति औंस पर रही।

घरेलू स्तर पर मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में शुक्रवार को सोना 0.98 प्रतिशत गिरकर 52,411 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान सोना मिनी 0.94 प्रतिशत लुढ़ककर 52,646 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार किया। चाँदी 3.74 प्रतिशत फिसलकर 68,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 3.62 प्रतिशत गिरकर 68,500 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

शेखर अजीत


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास