स्वास्थ्य केन्द्र चिलवा का ताला तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ
गोला/गोरखपुर
गोला थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिलवां पर बीते 18/19 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर अंदर रखा इनवर्टर बैटरी सिलिंग पंखा वीपी ईनस्ट्रुमेंट स्थैसोकैप और यूजर चार्जर व 500/रुपयेनगद चुरा ले गए।
पीएचसी चिलवां पर तैनात फार्मासिस्ट विरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मै बुधवार की सुबह ड्यूटी पर आया तो देखा कमरे का ताला टूटा हुआ है। अन्दर जा कर देखा तो ड्रावर से रुपया और सामान गायब है। वही बगल में बेड पर चोरों का पिलास और एक ड्रिल करने वाला यंत्र छुटा हुआ था।मैंने लिखित सुचना बुधवार को सीएचसी गोला अधीक्षक ड़ा योगेंद्र सिंह को दिया। और साथ ही साथ गोला थाने पर भी एक लिखित तहरीर दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष गोला हेमेंद्र पांडेय का कहना है कि घटना के बिषय में मुझे कोई लिखित तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें