ताबड़तोड़ बैठकों के जरिए ग्राम संसद का तेजी से निर्माण कर रहा है राष्ट्रीय जनमंच 

संजय मौर्य के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय जन मंच अब तेजी से फलने फूलने लगा है । संजय मौर्य के दिशा निर्देशन का पालन करते हुए केंद्रीय कमेटी के लोगों ने ताबड़तोड़ ऑनलाइन बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है जिसका नतीजा यह निकला है कि अब विभिन्न जिलों में ग्राम संसद का गठन तेजी से होने लगा है ।
राष्ट्रीय जन मंच की ऑनलाइन बैठकों में भी अब एक साथ 15 से 20 राज्यों के लोग जुड़ रहे हैं।
बैठकों के इसी क्रम में आज राष्ट्रीय जन मंच की एक बैठक आहूत की गई जिसमें  बतौर मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कवि व देशभक्ति गीतकार गजेन्द्र सोलंकी  उपस्थित थे ।
गजेंद्र सोलंकी  ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करते हुए, संगठन विस्तार के लिए हर संभव सहयोग देने का वायदा किया और संगठन के विचारों पर कार्य की वास्तव में देश को बहुत जरूरत है। युवाओ को इसके लिए आगे आना चाहिए। देश मे केवल देश के लिए सोचने वालो की एक लॉबी खड़ी करना बहुत जरूरी है। व्यक्तिगत, पार्टीगत, जातिगत से ऊपर उठकर देश के लिए राजनीति जरूरी है तभी भविष्य का भारत निर्माण हो सकेगा।
 बैठक में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कुल 512 सहयोगी देश के 14 राज्यो से उपस्थित थे। जिसमें 23 पत्रकार, 36 ग्राम प्रधान, 14 शिक्षक, 7 अधिवक्ता, 3 पूर्व सैनिक, 2 चिकित्सक, 1 NRI, 6 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक, 2 पूर्व विधायक, 3 पूर्व निगम पार्षद, व्यापारी व बड़ी संख्या में छात्र नेता उपस्थित थे ।
बैठक की अध्यक्षता के के दुबे ने और संचालन भरत राणा ने किया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास