उप्र के शहरों में गोरखपुर में नौ वां स्थान
गोरखपुर 21 अगस्त( वार्ता) स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 की जारी राष्ट्रीय रैकिंग में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर नगर निगम को एक लाख से दस लाख की जनसंख्या वाली श्रेणी में 82 वां स्थान जबकि राज्य के शहरों में गोरखपुर को 9वां स्थान मिला है।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पिछले वर्ष गोरखपुर को राष्ट्रीय स्तर पर 226वां स्थान मिला था और प्रदेश के 64 शहरों में 28 वें स्थान पर संतोष करना पडा था।
उन्होंने बताया कि चार श्रेणियों में मिले अंक को मिलाकर गोरखपुर नगर निगम को 5000 में से 3509.45 अंक मिले हैं। पिछले वर्ष गोरखपुर को इन्हीं कटेगरी में हुए सर्वें में 5000 में 215.65 अंक मिले थे।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के नोडल अधिकारी डी के सिन्हा ने बताया कि सम्पूर्ण टीम ने अपना सकारात्मक सहयोग दिया है साथ ही महानगर की जनता ने अपनी जागरूकता और समझदारी का परिचय देते हुए महानगर कर रैकिंग बढाने में पूरा सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सवेक्षण 2021 में गोरखपुर नगर निगम और भी अधिक अंकों के साथ रैकिंग तें सुधार लाने को संकल्पित है।
उदय भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें