उप्र में सपा और महान दल मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: चौधरी

लखनऊ, 24 अगस्त( ) समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भेंट की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के नेतृत्व में साथ मिलकर लड़ा जाएगा।

सपा मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि सपा और महान दल राज्य में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों दलों द्वारा मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने का भी निश्चय किया गया। महान दल समाजवादी सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा।

इस अवसर पर श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में शाक्य, सैनी, कुशवाहा, मौर्य समाज के साथ अन्याय हो रहा है। महान दल इस समाज के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। पीड़ित समाज को भाजपा सरकार से न्याय मिलने की कतई उम्मीद नहीं है। इसलिए उक्त समाज का भरोसा श्री अखिलेश यादव पर है कि वे उनके हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े रहेंगे।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के एकाधिकारवादी और विकास विरोधी शासन को जनता वर्ष 2022 में करारा जवाब देने का इंतजार कर रही है। समाजवादी सरकार में सामाजिक न्याय के आधार पर प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने संकेत दिया कि महान दल को विधानसभा चुनाव के समय समझौते में शामिल किया जाएगा।

श्री मौर्य के साथ महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जे पी मौर्य तथा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र शाक्य ने भी श्री अखिलेश यादव से भेंट की।

भंडारी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास