उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 20 अगस्त से

लखनऊ 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुये इसे संक्षिप्त किया गया है ।

विधानसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसर सत्र को तीन दिन का ही रखा गया है ।

इस सत्र की खास बात यह कि इसमें सदस्यों के कोरोना टेस्ट की सुविधा रहेगी । सत्र में भाग लेने वाले सदस्यों के लिये गर्म पानी और काढ़े का इंतजाम रहेगा । कोविड 19 के पमरे प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा तथा पूर्व विधायकों और सांसदों के आने पर रोक रहेगी ।

कैंटिन बंद रहेगी तथा दर्शक दीर्घा के पास भी नहीं जारी होंगे ।

विनोद


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास