विजय मिश्रा को भेजा जायेगा जेल : भदोही पुलिस

 


भदोही 14 अगस्त (वार्ता) मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में हिरासत में लिये गये उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को लाने के लिये पुलिस बल यहां से रवाना हो गया है।
पुलिस अधीक्षक राम बदल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि विजय मिश्रा को आज सुबह मध्य प्रदेश पुलिस ने आगरमालवा जिले में हिरासत में लिया है जिन्हे यहां लाने के लिये पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
उन्होने कहा कि निषाद पार्टी के विधायक के खिलाफ एक आपराधिक मामला कृष्ण मोहन तिवारी नामक शख्स ने पंजीकृत कराया था, इस सिलसिले में उनकी तलाश की जा रही थी। आज सुबह मध्यप्रदेश पुलिस से उनको हिरासत में लिये जाने की सूचना मिली जिसके बाद एक पुलिस दल को उन्हे लाने के लिये भेज दिया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि इस आपराधिक मामले में उनकी पत्नी और पुत्र की भी तलाश की जा रही है जिन्हे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने विधायक पत्नी के लापता होने की जानकारी को मिथ्या करार देते हुये कहा कि वह गायब नहीं हुयी है बल्कि गिरफ्तारी से बचने के लिये छिप रहीं है।
इससे पहले विजय मिश्रा ने बुधवार को एक वीडियो वायरल किया था जिसमें उन्होने पुलिस द्वारा परिवार को परेशान किये जाने का आरोप लगाते हुये खुद के मारे जाने की आशंका जतायी थी। ज्ञानपुर के विधायक ने वायरल वीडियो में कहा “ हमें हमारी पत्नी विधान परिषद सदस्य रामलली और बेटे विष्णु को फर्जी फंसाया जा रहा है। गोपीगंज थाने की पुलिस ने हमारे परिवार का रहना खाना दुष्कर कर दिया हैं। मेरा इतना ही दोष है कि मैं ब्राह्मण हूँ। मैं चार बार से विधायक हूं। आगे अगला जिला पंचायत चुनाव हैं। इस जिले के लोग चुनाव ना लड़ पायें। बनारस का कोई बाहुबली आकर चुनाव लडे या चंदौली का लड़े। इसके लिये यह किया जा रहा है। ”
भदोही पुलिस ने ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक के जान के खतरे की आशंका को निराधार बताते हुये पुलिस ने कहा है कि आपराधिक कृत्यों से ध्यान भटकाने और जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करने के मकसद से विधायक ने राजनीतिक हथकंडा अपनाया है।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास