विकास दुबे का साथी 50 हजार इनामी गिरफ्तार
कानपुर, 15 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर में चौबेपुर क्षेत्र में दो तीन जुलाई की रात बिकरु गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी 50 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिकरु कांड में वांछित चल रहे 50000 के इनामी अपराधी राजेंद्र मिश्रा को चौबेपुर पुलिस ने एक पशु आहार फैक्ट्री के गेट नंबर दो से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में राजेंद्र ने बताया है कि घटना को लेकर उसे आत्मग्लानि है। घटना की रात छत पर उसके साथ शिवम प्रभात मिश्रा इत्यादि लोग मौजूद थे और उसे बंदूक विकास दुबे में दी थी।
घटना को अंजाम देने के बाद विकास दुबे ने बंदूक उससे वापस ले ली थी और फिर सभी को मौके से फरार होने के लिए कहा था। राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि इतने बड़े कांड को अंजाम देने के बाद वह बहुत डर गया था जिससे वह भाग गया लेकिन अपराधी विकास दुबे के मारे जाने के बाद उसने सरेंडर करने का मन बना लिया था लेकिन उससे पहले ही चौबेपुर पुलिस ने शिवराजपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि दो तीन की रात पुलिस की एक टीम विकास दूबे के घर दबिश देने गई थी, जिसकी जानकारी भनक विकास दूबे को पहले ही पुलिस के द्वारा लग गई थी,इसके बाद विकास दूबे ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया,जिसमें उसके कई साथी मौजूद थे। इस हमले से पुलिस के आठ जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने कई राज्यों में सर्च अभियान चलाया और इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दूबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया था और रात में ही उत्तर प्रदेश आते समय कानपुर में पुलिस से भागने के दौरान एंकाउंटर में मारा गया।
सं प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें