विवाद भाई का कानमें बड़े काटने वाला आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल
गोरखपुर ।गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मद बरवां में दो भाईयो के बीच अमरूद तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का कान दांत से काट कर अलग कर दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर भटहट चौकी पर तैनात दरोगा रामानुज सिंह यादव द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि मुहम्मद बरवां निवासी धर्मेन्द्र गुप्ता व जितेंद्र के बीच अमरूद तोड़ने को लेकर 30 जुलाई को विवाद हुआ था। विवाद के दौरान धर्मेन्द्र अपने बड़े भाई जितेंद्र का कान दांत से काट कर अलग कर दिया था। पीड़ित जितेंद्र ने थाने में आरोपी भाई धर्मेन्द्र के खिलाफ तहरीर देकर धारा 326, 323, 504 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को पुलिस आरोपी भाई को भटहट कस्बे से गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें