18 बीघा सरकारी जमीन कराई गयी कब्जामुक्त
सहारनपुर, 23 सितंबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हिंडन नदी के किनारे स्थित मोहम्मदपुर सदामाजरा गांव में जिला प्रशासन ने 18 बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया है।
उप जिलाधिकारी अनिल सिंह ने बुधवार को यहां बताया कि हिंडन नदी के किनारे 18 बीघा जमीन पर बाबूराम, संजय कुमार, अनिल सिंह, लाखन सिंह तथा राजबीर सिंह ने अवैध कब्जा किया था।
उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बोई हुई फसल को नष्ट किया गया और अवैध कब्जाधारियों के कब्जे से 18 बीघा जमीन मुक्त करा ली।
श्री सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त ने एक साल पहले हिंडन नदी को कब्जामुक्त कराने का अभियान शुरू किया था। उसके तहत अब तक 700 एकड़ भूमि यानि 4200 बीघा जमीन कब्जामुक्त कराई जा चुकी है। हिंडन के किनारे की भूमि पर प्रशासन वन व पर्यावरण को बढ़ावा देने के नजरिए से वृक्षारोपड़ अभियान चलाया हुआ है।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें