23 सितंबर को भारत में ऑनलाइन स्टोर का शुभारंभ करेगी एप्पल

नयी दिल्ली 18 सितंबर (वार्ता) त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल इंक अगले सप्ताह 23 सितंबर को भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर का शुभारंभ कर रही है।
कंपनी ने आज बताया कि वह 23 सितंबर को भारत में अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लांच करेगी। कंपनी ने यह फैसला त्योहारी सीजन के ठीक पहले लिया है। त्योहारी सीजन के दौरान कंपनी की बिक्री में काफी तेजी दर्ज की जाती रही है और एप्पल इस लाभ को अधिक बढ़ाने की जुगत में ऑनलाइन स्टोर खोल रही है।
एप्पल अब तक भारत में अपने उत्पाद अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के जरिये बेचती है। कंपनी ने कहा है कि वह भारत में अपने ग्राहकों को अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों भाषाओं में ग्राहक सेवा मुहैया कराने की योजना बना रही है।
अर्चना
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास