30 साल का महापाप खत्म करने के लिए बनाया प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन : पप्पू
पटना 28 सितंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सत्ता में भागीदारी के लिए किसी गठबंधन का दरवाजा खटखटाने की बजाय जन अधिकार पार्टी (जाप-लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, एमके फैजी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और बीपीएल मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी के साथ आज नया प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) बनाने की घोषणा की और कहा कि 30 वर्ष का महापाप समाप्त करने के लिए यह गठबंधन बनाया है।
श्री यादव ने सोमवार को यहां पीडीए के गठन की घोषणा करते हुए यह गठबंधन 30 साल के महापाप को समाप्त करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी बात राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से भी हो रही है। उनका भी इस गठबंधन में स्वागत है। दो दिनों में इस गठबंधन में और पार्टियां शामिल होंगी। उन्होंने लोजपा और कांग्रेस को भी इस गठबंधन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। जाप अध्यक्ष ने कहा कि दो दिनों के बाद गठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की भी घोषणा की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन दोनों पर निशाना बनाते हुए कहा कि पीडीए के गठन से राज्य में 30 साल का यह महापाप अब खत्म होना चाहिए।
सूरज शिवा
जारी (वार्ता)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें