8 मिनट के शार्ट फिल्म का क्लिक कर लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया
गुरु गोरक्षनाथ की पावन भूमि गोरखपुर आने वाले समय इको टूरिज्म के क्षेत्र में देश के नक्शे में प्रमुखता से दिखने की ओर अग्रसर है । इस देश में उत्तर प्रदेश सरकार की कुछ महत्वाकांक्षी योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है । वन प्रभाग गोरखपुर द्वारा बनाई गई ये मिनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म इन्हीं परियोजनाओं और इको टूरिज्म के क्षेत्र में गोरखपुर शहर के आगे बढ़ने का प्रतिबिंब है ।
इस फिल्म में गोरखपुर स्थित कुसम्ही जंगल , बुढ़िया माई स्थान , शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान , रामगढ़झील , परगापुरताल और लेहड़ा देवी मंदिर सहित प्रदेश सरकार की भविष्य की परियोजनाओं का भी ज़िक्र किया है। यह फिल्म वन प्रभाग गोरखपुर द्वारा किए जा रहे बेहतरीन कार्य को भी लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। इस 8 मिनट के शार्ट फिल्म का क्लिक कर लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें