आप उत्तर प्रदेश की पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी

लखनऊ 25 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अपनी पैठ बनाने के प्रयास में लगी आम आदमी पार्टी राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी ।
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने आज मीडिया से कहा कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य तक के सभी सीटों पर आप समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके मद्देनजर दिसंबर तक वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने का कार्यक्रम तय किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अब तक 345 विधानसभा क्षेत्रों में 25-25 सदस्यीय कमेटियों का गठन कर चुकी है। शेष 58 विधानसभा कमेटी का गठन भी जल्द कर लिया जाएगा। पंचायत चुनाव के लिये सभी जिला इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता से कराने की मांग की और कहा कि राज्य की जनता जातिगत राजनीति से आजिज आ चुकी है। प्रदेश में 150 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यालय खोले जा चुके हैं।
विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास