अब नहीं दिखाई देंगे बांस और बल्ली पर बिजली के तार, गोरखपुर की जनता को मिले 11 करोड़ - रवि किशन
गोरखपुर,22 सितम्बर
गोरखपुर में अब बिजली के तार बांस बल्ली पर नहीं दिखाई देंगे।इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुई जन प्रतिनिधियों की बैठक में सांसद रवि किशन और भाजपा संगठन द्वारा की गई माँग को तुरंत पूरा करते हुए 11करोड की राशि स्वीकृत की है।
सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राशि स्वीकृत हो जाने से गोरखपुर की बहुत बड़ी और गंभीर समस्या बांस बल्ली पर लटके बिजली के तार से शहर वासियों को निजात मिलेगी। धीरे धीरे यह एक बड़ी समस्या का रूप ले चुकी थी।आए दिन बिजली के तार के संपर्क में आने से घटनाये होती रहती है।अब इस पर कार्य होने के बाद विराम लगेगा। सर्किट हाउस में हुई बैठक में मेरे और पार्टी संगठन के लोगों की माँग को मुख्यमंत्री जी ने तुरंत पूरा कतरे हुए विकास के नए किर्तिमान स्थापित कर रहे गोरखपुर की एक बड़ी समस्या का निराकरण किया है।मैंने गोरखपुर के विकास के लिए जब भी कोई माँग मुख्यमंत्री जी से की है उन्होंने हमेशा अपना आशीर्वाद दिया है।मै अपनी और गोरखपुर की देवतुल्य जनता की तरफ से मुख्यमंत्री जी को बधाई देता हूँ।पार्टी संगठन के लोगों ने भी मुख्यमन्त्री के प्रति आभार व्यक्त किया। पवन पी आर ओ सांसद रवि किशन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें