अध्यापिका को कलाम पुरस्कार से नवाजा गया

बहराइच,23 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की एक अध्यापिका को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।

यह पुरस्कार युवा नीति आयोग के पोषित स्वर्ण भारत ट्रस्ट के द्वारा कुपोषण मुक्त भारत अभियान में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने पर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार तहसील नानपारा के विकासखण्ड बलहा के प्राथमिक विद्यालय भग्गापुरवा में तैनात अध्यापिका यासमीन बेगम को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें युवा नीति आयोग पोषित स्वर्ण भारत ट्रस्ट ने कुपोषण मुक्त भारत अभियान में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी पर दिया है।

इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने सुझाव दिए तथा ये संकल्प लिया की भारत को कुपोषण मुक्त बनाना है। इस बारे में उन्होंने अपने सुझाव भी व्यक्त किए थे। उन्होंने ने अपने विचार प्रकट किए थे कि किस प्रकार हम भारत में कुपोषण की समस्या को खत्म कर सकते हैं। जिस पर उन्हें देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।

बहरइच जिले में बेसिक शिक्षा परिवार के लिए ये बड़े ही हर्ष व गौरव की बात है । यासमीन बेगम बहराइच जिले नानपारा कस्बे के मोहल्ला पुरानी बाज़ार की रहने वाली हैं तथा नानपारा तहसील के प्राथमिक विद्यालय भग्गापुरवा में 2017 में प्रधानाध्यापिका के पद पर इनकी नियुक्ति हुई थी। उनमें कुछ अलग करने का जुनून था और इसी के चलते अपने विद्यालय का रंग रूप बदल कर उसे आदर्श विद्यालय बनाने में जुट गई और आज उनके विद्यायल की एक अलग पहचान बन गई है।

सं त्यागी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास