अवनीश अवस्थी ने किया फिल्म सिटी की जमीन का निरीक्षण

लखनऊ 27 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव गृह अवनीश अवस्‍थी ने रविवार को नोएडा में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित फिल्म सिटी की जमीन का निरीक्षण किया।

श्री अवस्थी तड़के छह बजे ही फिल्म सिटी की जमीन के स्थलीय निरीक्षण के लिये पहुंच गये थे। उन्होने फिल्म सिटी के लिए कनेक्टिविटी को नजदीकी से परखा। इस मौके पर यमुना प्राधिकरण के सीईओ और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देने के बाद वह नोएडा से कूच कर गये।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी बनाने का एलान किया है। श्री योगी ने कहा था कि फिल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा। यह फिल्म सिटी फिल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी। साथ ही रोजगार बढ़ाने की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा।

प्रदीप

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास