अयोध्या जिला में फिर एक फर्जी दरोगा गिरफ्तार
अयोध्या
फैजाबाद कोतवाली नगर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार है। ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती को सिपाही में भर्ती कराने के नाम पर मवई क्षेत्र में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर शहर के एक लैब से कराया ब्लड जांच। रुदौली तहसील से बनवाया एफिडेविट। युवती को भरोसे में लेकर किया कई बार दुष्कर्म। कोतवाली नगर क्षेत्र में है ब्यूटी पार्लर।थाना इनायतनगर के रनापुर गांव का रहने वाला है फर्जी दरोगा अरविंद गौतम। फर्जी दरोगा के पास से पुलिस की वर्दी भी बरामद। इससे पूर्व अयोध्या काशीराम कालोनी राम घाट की एक युवती को भी फर्जी दरोगा के मामले में नगर कोतवाली जनौरा से भी किया जा चुका है गिरफ्तार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें