बारिश से कलेक्ट्रेट और दीवानी परिसर जलमग्न
देवरिया,23 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में नगर पालिका परिषद की लचर व्यवस्था के कारण यहां बुधवार को तड़के हुई बारिश से कलेक्ट्रेट परिसर और दीवानी परिसर जलमग्न हो गया है।
बारिश से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अधिकांश न्यायालयों में पानी घुसने से कामकाज प्रभावित हुआ हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित रेकार्ड रूम में भी पानी घुसने से वहां भी काम प्रभावित हुआ है। इसी तरह दीवानी परिसर के अधिकांश भाग भी बरसात के पानी से जलमग्न हो गया है।
सूत्रों के अनुसार बारिश के समय नगर पालिका परिषद देवरिया में नालों का निर्माण करा रहा है।जिस कारण नाले निर्माण को देखते हुए नालों से पानी का निकास ठप सा हो गया है। पानी नही निकलने के कारण कलेक्ट्रेट परिसर, दीवानी परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ पीडब्लूडी डाक बंगले के पास पानी का जमाव बना हुआ है।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें