बलिया में पत्नी के सामने सरेराह गोली मारकर पति की हत्या, मची भगदड़

बलिया - हल्दी थाना क्षेत्र के जवही गांव में बदमाशों ने सरेराह शिवजी यादव (50) पुत्र स्व. ईश्वर यादव को गोलियों से भून दिया। इस घटना से गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर हल्दी थानाध्पक्ष सत्येन्द्र राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना क्यों हुई? पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है। 
बताया जा रहा है कि शिवजी यादव बिहार में कही प्राइवेट नौकरी करते हैं। फिलहाल वे गांव आए थे। सोमवार की सुबह पत्नी के साथ निजी चिकित्सक के यहां घाव का उपचार कराने गए थे। वहां से लौटते समय शराब भट्टी के पास बदमाशों ने पत्नी के सामने ही उन्हें गोलियों से भून दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास