बलिया में सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल,आरोपियों की तलाश जारी

बलिया,15 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में मंगलवार को लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने आज यहां बताया कि फेफना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि घटना गंभीरता है और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि वीडियो में एक लड़की के साथ पांच युवक सामूहिक दुष्कर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह मामला थम्हनपुरा-इन्दरपुर मार्ग का है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस पीड़िता की भी तलाश कर रही है।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास