बरेली में सिपाही की रिवाल्वर छीनकर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

बरेली, 22 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में सिपाही की रिवाल्वर छीनकर भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सरकारी रिवाल्वर बरामद कर ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार मध्यरात्रि फतेहगंज पूर्वी इलाके में शिवपुरी गांव में पंखिया गिरोह के बदमाशों ने लूटपाट की नियत से सुरेंद्र पाल के घर पर धावा बोल दिया था। बदमाश दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और हवाई फायरिंग कर एक बच्चे पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। फायरिंग और चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । उसी दौरान बदमाश सिपाही की रिवाल्वर छीन कर फरार हो गया, जिसे बाद में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर सरकारी पिस्टल बरामद कर ली। पुलिस फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास