बसपा सांसद रितेश की पत्नी होगी विदेशी
लखनऊ 15 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से सांसद और लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के संसदीय दल के नेता रितेश पांडेय जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं और उनकी पत्नी ईंगलैंड की कैथरीना होंगी ।
रितेश ने सोशल मीडिया पर अपनी जल्द होने जा रही शादी के बारे में जानकारी दी है । रितेश अभी 39 साल के हैं और उनकी इस घोषणा के बाद उनके शादी नहीं करने की चर्चा पर विराम लग गया है ।
श्री रितेश पांडेय की पोस्ट के अनुसार कैथरीना से उनकी पुरानी जान पहचान है और प्यार भी है । अब साथ में जिंदगी गुजारने का निर्णय लिया है ।
विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें