बस्ती जेल के कैदियों ने बनाया ट्रिपल लेयर का मास्क
बस्ती 02 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती जेल में बंद कैदियों ने कोरोना वायरस से बचने के लिये ट्रिपल लेयर का 4400 मास्क बनाया है।
जेल अधीक्षक संत लाल यादव ने आज यहां कहा कि जिला जेल के कैदी संक्रमण से निपटने के लिए ट्रिपल लेयर का मास्क तीन सिलाई मशीनों पर बना रहे हैं । कैदियों ने अभी तक 4400 मास्क तैयार किये हैं । यह मास्क बाजार में उपलब्ध मास्क से बेहतर हैं ।
तैयार मास्क में 3300 कैदियों को तथा 100 कर्मचारियों को दिया गया है। 1000 मास्क रिजर्व स्टॉक में रखा गया है। कपड़े से तैयार यह मास्क बार-बार धुलने से खराब नहीं होता है।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें