बस्ती में 67 और मिले कोरोना पॉजिटिव , संख्या हुई 2525
बस्ती, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती में शुक्रवार को 67 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2525 हो गयी है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को यहां बताया है कि आज 67 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिले पीड़ितों की संख्या 2525 तक पहुंच गई है इसमें से 2027 इलाज के दौरान स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों को चले गए हैं जबकि 58 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है| उन्होंने बताया कि 440 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज कोविड-19 चिकित्सालय बस्ती परशुरामपुर तथा रुधौली में चल रहा है|
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें