बस्ती में अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश पर रोक

बस्ती 05 सितंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के बस्ती में कोविड-19 के चलते अधिकारियों ,कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है ।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज यहां कहा कि अधिकारियों ,कर्मचारियों के अवकाश पर रोक कोविड-19 के चलते लगायी गयी है। उन्होंने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि कोविड-19 के चलते कभी भी अधिकारी और कर्मचारी की आवश्यकता पड़ सकती है इसे ध्यान में रखकर अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगायाी गयी है।
विशेष जरूरत पड़ने पर अधिकारियों ,कर्मचारियों को जिलाधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर ही अवकाश प्रदान किया जाएगा।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास