बस्ती में कोविड-19 से संक्रमित 32 नए मरीज
बस्ती 3 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती में ताजा जांच रिपोर्ट में 32 नए व्यक्तियों को कोविड-19 का संक्रमित पाया गया है इसे मिलाकर पीड़ितों की संख्या 2429 तक पहुंच गई है।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज यहां कहा कि मिली रिपोर्ट में 32 नए व्यक्तियों को कोविड-19 का संक्रमित पाया गया है इसे मिलाकर पीड़ितों की संख्या जिले में 2429 तक पहुंच गई है।
इनमें 1969 इलाज से ठीक हो गये हैं । इलाज के दौरान 58 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जबकि 402 संक्रमित का इलाज कोविड-19 चिकित्सालय बस्ती, रुधौली ,परशुरामपुर तथा जिला जेल में चल रहा है।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें