बस्ती में निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट और विकास भवन के 40 कर्मचारी मिले नदारद
बस्ती, 02 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय और नजारत का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें 40 कर्मचारी नदारद मिले|
सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के दौरान संयुक्त कार्यालय में एक तथा नजारत में दो जबकि विकास भवन के विभिन्न अनुभवों में 37 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने निर्देश दिया कि कलेक्ट्रेट तथा विकास भवन में गैर हाजिर मिले सभी 40 कर्मचारियों की सेवा एक दिन बाधित मानते हुए वेतन की कटौती की जाए।
श्री निरजंन ने इसके साथ ही बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा जाए|यदि अनुपस्थित कर्मचारियों से समुचित उत्तर नहीं मिलता है तो उनके विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जाये।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें