भाजपा देश में पिछडों के आरक्षण को खत्म करने की कर रही है साजिश: सपा

बलरामपुर, 05 सितम्बर(वार्ता) समाजवादी पार्टी(एसपी)में पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद के सदस्य राजपाल कश्यम ने शनिवार को केन्द्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में पिछड़ो के आरक्षण को खत्म करने की साजिश की जा रही है, जिसे सपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगी।
बलरामपुर के एक दिवसीय दौरे आए सपा नेता और विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यम ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ो को मिले आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों को जातियों में न लडाया जाये। जातियों की गणना करा ली जाये और उन्हें आबादी के हिसाब से हक दिया जाये।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान में दी गई व्यवस्था से छेडखानी की गई तो समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सदन से लेकर सडक तक इसके लिए लड़ाई लड़ेगी।
श्री कश्यप ने कहा कि प्राइवेट सेक्टरों में निजीकरण किया जा रहा है। उनकी मांग है कि निजी क्षेत्रों में भी आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाये। जो बैकलाग खाली पडे है उसे भरा जाये फिर क्रीमी लेयर व्यवस्था लागू हो।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास