भारत बायोटेक, कैडिला की कोरोना वैक्सीन परीक्षण के दूसरे चरण में

नयी दिल्ली ,15 सितंबर (वार्ता) भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने मंगलवार को बताया कि भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण का मानव परीक्षण कर रही है जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तीसरे चरण का परीक्षण जल्द ही शुरू करने वाला है।
डॉ भार्गव ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को बताया कि देश में इस वक्त तीन कोरोना वैक्सीन चिकित्सकीय परीक्षण के विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने कहा कि कैडिला की कोरोना वैक्सीन का पहले चरण का मानव परीक्षण पूरा हो गया है और दूसरे चरण के परीक्षण के लिए वालंटियर चुने जा चुके हैं। इस वैक्सीन के तीन डोज लगते हैं, 28-28 दिनों के अंतराल पर और अभी तीनों डोज बाकी हैं।
भारत बायोटेक का भी पहला चरण पूरा हो गया है और अभी उसके परिणाम की समीक्षा की जा रही है। भारत बायोटेक ने भी दूसरे चरण के परीक्षण के लिए वालंटियर का चयन कर लिया है और उन्हें दूसरी डोज लगनी बाकी है।
सीरम इंस्टीट्यूट ने कोरोना वैक्सीन के लिए दूसरे चरण के परीक्षण के लिए 100 वालंटियर पर इसका टेस्ट किया और उसके बाद सात-आठ दिन विराम लिया क्योंकि वे तीसरे चरण का परीक्षण शुुरू करना चाहते हैं। सीरम इंस्टीट्यूट देशभर की 14 साइट पर 1,500 मरीजों पर तीसरे चरण का परीक्षण करना चाहता है।
अर्चना.जितेन्द्र. श्रवण
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास