भूमि विवाद निस्तारण के बाद प्रारंभ हुआ सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य

विकासखंड सहजनवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगौरा में काफी दिनों से सामुदायिक शौचालय निर्माण की भूमि के विवाद को उप जिलाधिकारी सहजनवा ने निस्तारित करते हुए आज संबंधित लेखपाल के द्वारा भूमि उपलब्ध कराई गई जिस पर ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव द्वारा मौके पर लेआउट कराने के उपरांत कार्य प्रारंभ किया गया।।


निर्माण कार्य प्रारंभ के पूर्व मौके पर पहुंचे जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत शशि श्रीवास्तव तथा जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण बच्चा सिंह एवं पवन प्रसाद उपाध्याय की मौजूदगी में सीमांकन किया गया सामुदायिक शौचालय का निर्माण प्रारंभ करने में नींव की खुदाई प्रारंभ की गई तथा आत्मनिर्भर एप पर कार्य प्रारंभ किए जाने की सूचना की रिपोर्ट दर्ज की गई।साथ ही ग्राम प्रधान को यह निर्देशित किया गया कि इसे 27 दिवस के पूर्व पूर्ण किया जाना है विवादों के कारण काफी निर्माण कार्य में देरी हुई है सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के आम लोगों के लिए बनाया जा रहा है जिससे कि पूरी तरीके से खुले में शौच मुक्त को प्रतिबंधित किया जा सके तथा कोई व्यक्ति खुले में यूरिनल करने को भी बाध्य ना हो सके, सामुदायिक शौचालय संपर्क मार्ग से जुड़ा है निर्माण के उपरांत प्रयोग में लोगों को सहूलियत होगी इसमें शौचालय के अलावा मूत्रालय हाथ होने की सुविधा तथा स्नानघर एवं इंसीनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि तकनीकी तौर पर उच्च गुणवत्ता के निर्माण कार्यों की निगरानी हेतु जिलाधिकारी की तरफ से कई विभागों के अवर अभियंताओं को भी ड्यूटी लगाई गई है ताकि निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनी रहे।


उक्त के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर के साथ बच्चा सिंह पवन प्रसाद उपाध्याय जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहायक विकास अधिकारी पंचायत शशि श्रीवास्तव खंड प्रेरक जितेंद्र कुमार गुप्ता एवं पंचायत सचिव अनवर अब्बास रिजवी ग्राम प्रधान उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास