भूटानी ग्रुप करेगा 5000 करोड़ रुपये का निवेश

नयी दिल्ली 24 सितंबर (वार्ता) रियल्टी क्षेत्र की कंपनी भूटानी ग्रुप ने नोएडा में अपनी विस्तार योजना को खुलासा करते हुये कहा है कि वह इस क्षेत्र में 5000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इससे चार हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिलेगा।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि वह अगले तीन वर्षाें में विभिन्न योजनाओं में पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
कंपनी ने तीन वर्षाें डेढ़ करोड़ स्क्वायर फ़ीट से अधिक एरिया विकसित करने का लक्ष्य रखा है| इसके लिए वह 5000 करोड़ रूपए का निवेश करेगी| इस दौरान कंपनी के मौजूदा तथा आगामी प्रोजेक्टों से लगभग 4000 से अधिक लोगों को केवल नोएडा में रोजगार उपलब्ध होगा| इसमें मजदूर, सिविल इंजीनियर तथा मार्केटिंग तक सभी स्तर के लोग शामिल होंगे |
शेखर
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास