बिजली बिभाग के निजीकरण के बिरोध में 48 घंटे का सहयोग सत्याग्रह आंदोलन

चौरी चौरा: राज्य विधुत परिषद जूनियर्स उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर विद्दुत उपकेंद्र चौरी चौरा के कर्मचारियों ने बिजली बिभाग के निजीकरण के बिरोध में 33/11 केबीए विधुत उपकेंद्र चौरी चौरा के मुँडेरा बाजार कार्यालय पर प्रातः 10 बजे से 48 घंटे का सहयोग सत्याग्रह आंदोलन करके दिन और रात में अपने अपने कार्य क्षेत्र में उपस्थित होकर जनता का सहयोग किया।
    बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध मे किये गए सहयोग सत्याग्रह आंदोलन के दूसरे दिन बुद्धवार को एसडिओ चौरी चौरा महेंद्र नाथ भारती ने कहा कि विधुत विभाग को निजीकरण से बचाना हमारे लिए धर्म युद्ध बन चुका है। अगर बिजली बिभाग का निजीकरण हुआ तो बिजली आपूर्ति सिर्फ चुनिन्दा घरों की मेहमान बन कर रह जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली बिभाग के कर्मचारी इस सहयोग सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने के लिए दिन और रात दोनो समय अपने अपने क्षेत्र में उपस्थित रह कर जनता के कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।इस दौरान रात के 9 बजे बिजली कार्यालय पर अखिल भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के तहसील प्रभारी भुवनपति निराला व अन्य उपभोक्ताओं द्वारा लाए गए बिजली बिल का निस्तारण भी एसडिओ महेंद्र नाथ भारती ने किया। इस मौके पर जेई रामानंद शास्त्री, जेई नागेंद्र नाथ, अभिषेक दिकछित, गौरव मिश्रा, रामनयन यादव, अरुण, मोहन लाल व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहॆ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास