बिजली गिरने से दो युवकों की मृत्यु, दस झुलसे
संतकबीरनगर, 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र में रविवार को बिजली गिरने से दो युवकों की मृत्यु हो गई जबकि दस झुलस गये।
पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब 02 बजे धर्मसिंहवा क्षेत्र के इटौवा गांव के निकट बाग में तख्त पर 12 से अधिक लोग बैठे ताश खेल रहे थे। अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो हुई। सभी लोग वहां से उठकर जाते कि अचानक उनपर बिजली गिर गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में रामजीत के 26 वर्षीय पुत्र बुधिराम की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां पलटू के पुत्र 20 वर्षीय गंगादीन की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि चन्द्रभान , रामभवन ,विकास , गुड्डू , सेवक , गोजई , कोइल , लालचंद , अनिल और मंगरु का उपचार जारी है।
इस बीच उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। सभी घायलों का उपचार जारी है। प्रभावित लोगों के परिजनों को नियमानुसार आपदा राहत राशि दी जाएगी।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें