ब्रह्मलीन महंथ अवैद्यनाथ जी के आदर्शो को सदैव राष्ट्र अनुसरण करेगा:-कमलेश पासवान 

गोरखपुर, बांसगांव लोकसभा के भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने आज गोरक्षनाथ मंदिर में पहुंच कर ब्रह्मलीन महंत द्विग्विजयनाथ जी महाराज और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी को श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किए।
महंथ द्विग्विजयनाथ जी के 51वीं और पूर्व सांसद व राष्ट्र संत ब्रम्हलीन अवैद्यनाथ जी के छठे पुण्यतिथि पर बांसगांव लोकसभा के भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने गोरक्षनाथ मंदिर में पहुंच कर ब्रह्मलीन महंत द्विग्विजयनाथ जी महाराज और पूर्व सांसद ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी को श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किए। श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत श्री पासवान ने कहा कि गोरक्षपीठ के महंथ व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा उनके पदचिन्हों पर चलते हुये अयोध्यानागरी में हिदू धर्म के आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम जी की स्थापना सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिशानिर्देश में  विकास के पथ पर सदैव अग्रणी हो रहा है यही हम सभी का राष्ट्रीय स्तर पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास