ब्रिटेन की फेसबुक महिला दोस्त के जरिये केरल के पादरी से साढ़े तीन लाख की ठगी

बरेली 24 सितंबर (वार्ता) केरल के पादरी को ब्रिटेन की महिला के नाम से फेसबुक पर दोस्ती कर बातों में फंसा लिया और महंगे उपहार भेजने के लिए कस्टम ड्यूटी के नाम पर साढ़े तीन लाख ठग लिए।
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने जांच की जिस अकाउंट में रुपए भेजे वह बरेली जिले के थाना आंवला का निकला ,जिस पर पादरी ने अपने मित्र के जरिए एडीजी बरेली जॉन से शिकायत की और एडीजी बरेली जॉन के आदेश से थाना आंवला में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने आज यहां कहा कि साइबर ठगी के मामले में आंवला की बैंक का कनेक्शन मिलने की बात सामने आई है जिसकी जांच कराई जाएगी। हवाला और साइबर ठगी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी बरेली पुलिस जरूरत पर दूसरे जिलों की पुलिस की मदद लेगी।
वैसे तो खाता धारक बिसौली बदायूं का रहने वाला है। आंवला में सिर्फ उसका खाता है। खाते की डिटेल लखनऊ से पता कराई जा रही है।
ठगी केरल के मल्लिकासेरी के रहने वाले पादरी जोमन सैमुअल के साथ हुई उनकी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दोस्त जयशंकर टी एस दिल्ली में एसपीजी क्वार्टर्स सेक्टर 4 पुष्प बिहार के रहने वाले हैं। रिपोर्ट में ब्रिटेन में रहने वाली रेजिना हेडरसन,खाता धारक आंवला निवासी आकिल नवी और एक मोबाइल नंबर के मालिक को नामजद किया गया है। उनके खिलाफ अमानत में खयानत, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में थाना आंवला में रिपोर्ट दर्ज की है। जोमन सैमुअल को 28 अगस्त 2020 को रेजिना हेंडरसन के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। बातचीत के दौरान रेजिना ने उनसे मेल आईडी और मोबाइल नंबर माँगा। खुद को पादरी से प्रभावित बता कर रेजिना ने आईफोन, एप्पल लैपटॉप, स्वर्ण आभूषण जैसे कुछ महंगे उपहार भेजने की बात कही.। एक दिन जोमन सैमुअल के पास एक फोन आया और उधर से बोल रहे व्यक्ति ने खुद को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट कस्टम विभाग का होना बताया ,उनके नाम पर उसने एक पार्सल आया और कस्टम ड्यूटी के नाम पर एक बैंक खाते में तीन बार में 356125 रुपये जमा करा लिए.
कई दिन तक उपहार न मिलने पर उन्हें ठगी की आशंका हुयी । इसके बाद उन्होंने खाते की जानकारी कि उसे पता चला कि वह बैंक भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बरेली जिले के आंवला शाखा में आकिल नवी के नाम से खुला है।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास