छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंबगों ने की पीड़िता के पिता की हत्या
मुरादाबाद, 21 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मुंढापाण्डे क्षेत्र में बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक पिता की दबंगो ने पीट पीटकर हत्या कर दी।
नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मंगलवार को यहां बताया कि मुंढापाण्डे इलाके के महेशपुरा गांव में लड़की के साथ छेड़छाड़ के विरोध में दबंगों ने पीड़िता के पिता हरिओम की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
उन्होंने बताया कि किसान की मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना पर स्थिति बेकाबू करने के लिये पुलिस अधीक्षक नगर अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंचे।आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाक़ी फ़रार अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
श्री आनंद ने बताया कि मुरादाबाद के मुंढापाण्डे क्षेत्र के महेशपुरा गांव निवासी, किसान हरिओम (45) की 14 वर्षीय बेटी के साथ गावं के ही दबंग किसान राजवीर का बेटा राहुल आए दिन पीडिता से छेड़छाड करता था। जिसकी शिकायत किसान की बेटी ने अपने पिता से की। पिता हरिहोम, जब आरोपी के पिता राजवीर से शिकायत करने गये तो विवाद ख़ूनी संघर्ष में बदल गया। दबंको की पिटाई से पीड़िता के पिता की मृत्यु हो गयी। किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (सिटी) अमित आनंद ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्हें चार आरोपियों के गिरफ्तारी की जानकर दी।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें