चोरी गया 125 डीएपी खाद बरामद,चार गिरफ्तार

मिर्जापुर, 20 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर पुलिस ने पड़री क्षेत्र में सहकारी समिति परसापुर के गोदाम से डीएपी खाद चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मिनी ट्रक और 125 बोरा खाद बरामद किया।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पड़री इलाके में 25 अप्रैल को सहकारी समिति परसापुर के गोदाम से डीएपी खाद की चोरी हो गया था। इस सम्बन्ध में थाना पड़री पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज तीन आरोपियों प्रतापगढ़ निवासी रामलखन,अर्जुन प्रसाद और प्रयागराज निवासी दीपक कुमार व वीरेन्द्र को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग एक लाख 45 हजार रूपये कीमत का 125 बोरी डीएपी खाद और घटना में प्रयुक्त एक मिनी ट्रक बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास