चुनाव हारने पर सम्मानपूर्वक सत्ता का हस्तांतरण कर देंगे ट्रम्प
वाशिंगटन 26 सितंबर (स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद का चुनाव हार जाते हैं तो नम्रतापूर्वक सत्ता का हस्तांतरण कर देंगे।
श्री ट्रम्प ने एक दिन पहले इसके उलट बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव हारने की सूरत में सत्ता का स्थानांतरणआसान नहीं होगा। उन्होंने पोस्टल मतदान में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त करते हुए कहा था कि मामला अदालत में भी जा सकता है।
श्री ट्रम्प ने वर्जीनिया के न्यूपोर्ट न्यूज में एक चुनावी रैली के दौरान शुक्रवार को कहा कि उनकी हार मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण ही हो सकती है। उन्होंने कहा कि श्री जोए बिडेन के चुनाव में विजयी होने पर वह उन्हें आसानी से सत्ता सौंपने के पक्ष में हैं। "उन्होंने कहा, "हम बहुत मैत्रीपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण करना चाहते हैं। हम यह भी चाहते हैं कि हमारे साथ किसी तरह की धोखाधड़ी नहीं हो।”
संतोष आशा
स्पूतनिक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें